चंडीगढ, 23 अक्टूबर
चंडीगढ़ में कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे Email में मेयर ऑफिस और कुछ सरकारी दफ्तरों का भी जिक्र किया गया है।सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।
वहीं, साइबर विशेषज्ञों की मदद से Email भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के कई स्कूलों को इस तरह के धमकी भरे Email मिल चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें –
4 राज्यों की विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे नतीजे




