Kaithal में बुलेट से पटाखे बजाकर दहशत फैला रहा था युवक, 42 हजार का चालान काट बाइक की इंपाउंड

कैथल, 22 अक्टूबर कैथल में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आम जनता को लगातार जागरूक किया…

कैथल

कैथल, 22 अक्टूबर

कैथल में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आम जनता को लगातार जागरूक किया जा रहा है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर भागने वाले चालक को पीछा करके काबू किया। चालक की पहचान गांव जुलानी खेड़ा निवासी युवक के रूप में हुई।

बुलेट से पटाखे बजाकर दहशत

चालक कैथल शहर में बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर आमजन में दहशत फैला रहा था। पेहोवा चौक के पास पटाखे बजाकर बाइक भगाने पर ट्रैफिक पुलिस ने सरकारी गाड़ी से उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। जांच के दौरान बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था तथा बाइक पर प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों की घोर अवहेलना करने पर उक्त बुलेट

42 हजार रुपये का काटा चालान

बाइक का नियमानुसार 42 हजार रुपये का चालान किया गया तथा बाइक को इंपाउंड कर लिया गया। कैथल पुलिस आमजन से अपील करती है की सभी यातायात नियमों की पालना करें।

अन्य खबरें जानें –

Kaithal में बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल पर प्रशासन अलर्ट, जिले में धारा 163 लागू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *