पलवल, 21 अक्टूबर
पलवल जिले के गांव बंचारी में दशहरा पर्व पर चली गोलियां। गांव बंचारी के स्टेडियम में दशहरा पर्व मनाया जा रहा था ओर रावण, कुम्भकरण ओर मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जा रहा था। इस मेले को देखकर गांव बंचारी निवाड़ी राहुल पुत्र बिजेंद्र अपने घर आ रहा था ओर रास्ते में 6 से 7 लोगों ने इसको घेर लिया ओर इसके सर में अवैध हथियार का बट मारकर घायल कर दिया ओर इसके ऊपर गोलियां चला दी।
घायल राहुल के बाजू में ओर सर में गोलियों के छर्रे लगे हैं जिसकी वजह से राहुल घायल हो गया जिसको लेकर घायल के परिजनों ने राहुल को होडल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राहुल की हालत को गंभीर देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया है। मुड़कटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबरें जानें –



