फरीदाबाद, 21 अक्टूबर
फरीदाबाद में पुलिस लाइन सेक्टर-30 स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया । पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया ।
देश की सुरक्षा और कर्तव्यपालन के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों के बलिदान को याद किया गया । फरीदाबाद पुलिस के 5 जवानों ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था । पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता बोले कि शहीद जवानों का त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
अन्य खबरें जानें –
Divya Vinekar passes away; आलिया भट्ट की को-स्टार दिव्या विनेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर



