पंचकूला, 21 अक्टूबर
पुलिस शहीदी दिवस के मौके पर हरियाणा के DGP अजय सिंघल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और हरियाणा पुलिस की उपलब्धियां गिनाईं। DGP ने इस मौके पर कहा कि हरियाणा पुलिस हमेशा से बहुत ही डिसिप्लिन और हाई स्टैंडर्ड की पुलिस रही है। जब से हरियाणा पुलिस बनी है तब से 28 पुलिसकर्मियों ने अपना बलिदान दिया है।
गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई लगातार जारी
DGP अजय सिंघल ने कहा कि जो गैंगस्टर यहां से भागे हुए थे, उनमें से कम से कम 26 को बाहर से डिपोर्ट कराया है। करीब 14 गैंगस्टर को बाहर ही डिटेन कराया हुआ है। काफी एनकाउंटर भी हुए हैं, जिसमें सफलता मिली है। हरियाणा DGP ने कहा मैंने जॉइन करते ही अनाउंस किया था कि अगर कोई भी व्यक्ति हमारी जनता के दिमाग में आतंक पैदा करता है, डर पैदा करता है तो हम उसको वही ट्रीटमेंट देंगे जो एक आतंकवादी को देते हैं।
अगर कोई क्रिमिनल पुलिस की तरफ बंदूक पॉइंट करेगा तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।अभिनेता टाइगर पर हुई फायरिंग के मामले में भी मुंबई पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को पहचान की गई है।
RJSF यूनिट अलर्ट मोड में
फरवरी में RJSF यूनिट नाम से स्कीम लॉन्च की थी। पिछले 6-7 महीनों में करीब 45 हजार पुराने क्रिमिनल्स को वेरिफाई किया गया है, कि कौन अभी भी इन्वॉल्व है और कौन भागा हुआ है।हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ अभियान भी लगातार चला रही है। पंजाब बॉर्डर होने के कारण हरियाणा प्रदेश पर दबाव है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद नशा मुक्त हरियाणा को लीड कर रहे हैं।
मंदिरों में टूरिस्ट पुलिस की नई पहल
नशे के आदी लोगों के लिए डी-एडिक्शन सेंटर खोले गए हैं। इस अभियान को खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मॉनिटर कर रहे हैं और 2029 तक नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। माता मनसा देवी मंदिर में टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की शुरुआत की गई है, जिसका उद्घाटन स्वंय मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया है। जल्द ही यह पोस्ट कुरूक्षेत्र औऱ गुडगांव के शीतला माता मंदिर में भी स्थापित किए जाएंगे।
अन्य खबरें जानें –
Faridabad में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, पुलिस लाइन में पुष्पचक्र किए अर्पित



