पलवल, 17 अक्टूबर
पलवल जिले में विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने 4 हजार रुपए लेते हुए सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार और पटवारी के सहयोगी यादराम को 3 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
चौकी इंचार्ज 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
पलवल जिले में हथीन गेट चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को विजिलेंस टीम ने 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 2 अक्टूबर को हथीन गेट चौकी इंचार्ज ने एक युवक को ड्राई डे के दिन शराब पीते हुए गिरफ्तार किया था और पकड़े गए युवक ने चौकी इंचार्ज को 7 हजार रुपए दिए थे और अब दोबारा से केस में बरी करने के नाम पर 4 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसको लेकर युवक ने विजिलेंस टीम का सहारा लिया ओर विजिलेंस टीम ने युवक की शिकायत के आधार पर ओर वाइस रिकॉर्डिंग के साथ पैसे लेते हुए गिरफ्तार किया है।
पटवारी का असिस्टेंट 3 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
विजिलेंस टीम ने दूसरी कार्रवाही करते हुए प्रवेश पटवारी के असिस्टेंट यादराम को 3 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन दोनों का नाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट में शामिल था। बताया जा रहा है कि पटवारी प्रवेश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
विजिलेंस टीम के अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। विभाग का भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
अन्य खबरें जानें –



