पानीपत, 17 अक्टूबर
पानीपत नगर निगम के वार्ड तीन के अंतर्गत भावना चौक से सचदेवा गार्डन को जाने वाली सड़क पर कई महीनों से निर्माणधीन खुले नाले में बच्चे के गिरने के मामले में अब DC पानीपत डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्वयं संज्ञान लिया है। DC ने निर्माण करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं तथा नगर निगम के संबंधित J.E.को निलंबित किया गया है।
सुरक्षा जाली से छेड़छाड़ पर एक्शन लेगा प्रशासन
DC ने स्पष्ट कहा कि नाले पर सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली को हटाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास ऐसे लोगों की वीडियो क्लिप पहुंची है, जिसमें कुछ लोग निर्माण स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई जाली हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन लोगों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ FIR दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जा सके।
DC ने जनता से मांगा सहयोग
DC ने इसमें लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी घटना की जिम्मेदारी और जवाबदेही सामूहिक होती है। इसमें समाज के लोगों को भी सहयोग करना होगा। वहां निर्माण के दौरान लगाई गई जाली को कुछ लोगों ने हटा दिया था, जोकि गलत है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की शिकायत तुरंत जिला प्रशासन या नगर निगम को करें जो काम में डालते हैं।
इस मामले में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि उनकी टीम मौके पर जाकर काम में आ रहे मुश्किलों को दूर कर हल निकालें और जल्द से जल्द नाले का निर्माण कार्य पूरा कराया जा सके।
अन्य खबरें जानें –
A gift of ₹11 crore for Kosli: विधायक ने किया बस स्टैंड का शिलान्यास, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं



