CM सैनी ने स्वीडन की कंपनियों को हरियाणा में निवेश का दिया न्योता, शहरों के विकास में मिलेगा सहयोग

स्वीडन, 15 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दौरान स्टॉकहोम में आयोजित भारत-स्वीडन सतत शहरी विकास राउंड टेबल कॉन्फ़्रेंस में…

स्वीडन

स्वीडन, 15 अक्टूबर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दौरान स्टॉकहोम में आयोजित भारत-स्वीडन सतत शहरी विकास राउंड टेबल कॉन्फ़्रेंस में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्मार्ट मोबिलिटी, जल संरक्षण और ग्रीन एनर्जी में साझेदारी के लिए स्वीडिश कंपनियों को आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में नए शहरों को विकसित करने के लिए स्वीडन सहयोग करेगा, जिससे उनके लिए निवेश के दरवाजे खुलेंगे।  मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि राज्य में 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप और गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी और KMP एक्सप्रेस-वे के साथ पांच नए शहरों में स्वीडिश कंपनियों के लिए अवसर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें हरियाणा के दो शहर करनाल और फरीदाबाद शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार भी गुरुग्राम और पंचकूला को भी स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वीडन के हैमरबी स्यो-स्ताद और वेस्टर्न हार्बर जैसे शहरों के विकास मॉडल हरियाणा के  लिए प्रेरणा है। इस दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे।

अन्य खबरें जानें –

India-Sweden Innovation Day 2026: CM सैनी ने मेक इन इंडिया और मेड विद स्वीडन साझेदारी पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *