बल्लभगढ़, 15 अक्टूबर
हरियाणा सरकार की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बल्लभगढ़ में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए शराब पी रहे लोगों को पकड़ा। सिटी थाना SHO के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब के ठेके के आसपास और सड़क किनारे कथित तौर पर अवैध तरीके से शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
नशे पर पुलिस का प्रहार
प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारियों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
अन्य खबरें जानें –



