यमुनानगर, 15 अक्टूबर
यमुनानगर के सढौरा में प्रेम नगर मोहल्ले में नवरात्र के दौरान घर में जल रही माता की ज्योत से घर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी तेजी से फैली कि एक कमरे में रखा सारा सामाना जलकर खाक हो गया। कमरे में नकदी, जेवर और एक नई LED TV जलकर खाक हो गई। परिवार को लाखों का नुकसान होने की खबर सामने आई है। जिस समय कमरे में आग लगी उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
ज्योत गिरने से लगी आग
परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह घर के नीचे वाले हिस्से में बैठे थे, ऊपर कमरे में माता का ज्योत जल रही थी। इसी दौरान शायद किसी चूहें ने ज्योत नीचे गिरा दी।जिसके चलते पूरे कमर में आग लग गई। जब परिवार के सदस्यों ने ऊपर के कमरे से धुआं उठता देखा, तो तुरंत ऊपर कमरे की ओर भागे। लेकिन तब तक आग ने सब कुछ अपनी चपेच में ले लिया था। परिवार वालों ने आग बुझाने की कोशिश की और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
परिवार को लाखों का नुकसान
परिवार ने बताया कि कमरे पुत्रवधू के दहेज का सामान था। जो जलकर सब खाक हो गया।इस पूरी घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पडेगा। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कमरे में कोई भी पारिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
अन्य खबरें जानें –
हरियाणा में नशा विरोधी मुहिम तेज, पुलिस ने सड़क किनारे शराब पी रहे लोगों को पकड़ा



