सिरसा, 15 अक्टूबर
सिरसा के कालांवाली में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।हादसे में एक 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव देसू निवासी दर्शन सिंह पुत्र कपूर सिंह के रूप में हुई है। दर्शन सिंह रोजाना की तरह अपनी साइकिल पर सवार होकर कालांवाली की सब्जी मंडी में स्थित दुकान पर काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान देसू रोड पर एक पिकअप गाड़ी के साथ उनकी साइकिल की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दर्शन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद पिकअप गाड़ी भी सड़क के पास एक खेत में पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने जांच शुरू की। दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –
Major fire in Faridabad’s textile market: 4 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान



