मानसा में नशा विरोधी मुहिम चलाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

मानसा, 13 अक्टूबर पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परमिंद्र सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जिससे इलाके…

मानसा

मानसा, 13 अक्टूबर

पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परमिंद्र सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने झोटा को गोलियां मार दी औऱ उनके साथ मौजूद एक साथी भी गंभीर घायल है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

परमिंद्र सिंह झोटा सुबह एक मेडिकल स्टोर पर गए थे, जहां दुकान मालिक के साथ प्रतिबंधित दवाओं की ब्रिकी को लेकर बहस हो गई। बहस आगे बढ़ने से स्टोर मालिक ने परमिंद्र सिंह झोटा पर नजदीक से कईं गोलियां चला दीं। परमिंद्र सिंह झोटा को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि परमिंदर सिंह झोटा मेडिकल स्टोर पर यह पूछने गए थे कि सुबह किसी ने यहां से प्रतिबंधित दवाएं किसने खरीदी थी। इसी बात को लेकर स्टोर मालिक और परमिंदर सिंह झोटा के बीच बहस हो गई। उसके बाद दुकानदार ने परमिंदर सिंह झोटा पर गोलियां चला दी। जिसमें परमिंदर सिंह झोटा के साथी के भी घायल होने की सूचना सामने आई है। फायरिंग के बाद आरोपी स्टोर चालक मौके से फरार हो गया।

परमिंदर सिंह झोटा पंजाब में नशे के खिलाफ लंबे समय से मुहिम चला रहे थे। वह मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाली प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को लेकर आवाज उठाते थे। कईं गांवों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जा रहे थे।

परमिंदर सिंह झोटा की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर है। मौके पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Horrific road accident on the Panchkula-Yamunanagar highway: कार और टिप्पर में जबरदस्त टक्कर, परिवार सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *