Palwal Police Achieve A Major Breakthrough: कंटेनर चालक से लूट के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, नकदी और दस्तावेज बरामद

पलवल, 13 अक्टूबर पलवल पुलिस ने NH-44 पर एक  कंटेनर चालक के साथ मारपीट और लूटपाट करने के मामले में  कार्रवाई करते हुए 24 घंटें…

पलवल

पलवल, 13 अक्टूबर

पलवल पुलिस ने NH-44 पर एक  कंटेनर चालक के साथ मारपीट और लूटपाट करने के मामले में  कार्रवाई करते हुए 24 घंटें के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपोयों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कार और लूटी हुई नकदी भी बरामद की है।आरोपियों के खिलाफ कई थानों में लुट, हत्या ओर चोरी के कई मामले दर्ज हैं।पुलिस ने आरिपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि 10 अक्टूबर की रात को NH-44 पर मुड़कटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कंटेनर चालक से हथियारों के बल पर गाड़ी में सवार तीन युवकों ने 10 हजार रुपए ओर कागजात लुट कर फरार हो गए थे मुड़कटी थाना पुलिस ने कंटेनर चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और पुलिस ने इस लुट की वारदात का  24 घंटे के अंदर खुलाशा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।

कंटेनर चालक से नकदी और बैग छीना

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सैफको लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की नोएडा शाखा में कंटेनर चालक है। 9 -10 अक्टूबर की  रात वह नोएडा से वाशिंग मशीन कंटेनर में लोड करके  ओडिशा के लिए निकला था। 9 -10 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे जब वह गांव मित्रोल में भारत पेट्रोल पंप के पास रुका था। तभी एक गाड़ी नंबर HR-73 C -6004 में सवार तीन युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद तीनों युवकों ने कंटेनर में चढ़कर उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 10,000 रुपये नकद, कपड़ों का बैग जिसमें आधार कार्ड, ट्रांसपोर्ट कागजात आदि थे छीन लिए व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिकायत प्राप्त होते ही थाना मुड़कटी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के  CCTV  कैमरों की फुटेज खंगाली ।पुलिस ने गुदराना रोड स्थित कर्ण फार्म हाउस के पास से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी नंबर HR-73 C -6004 सहित तीन आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र उर्फ भूरा (निवासी मित्रोल, थाना मुण्डकटी), मोहित उर्फ मोनू (निवासी गांव औरंगाबाद, थाना मुण्डकटी) और लोकेश उर्फ गोलू (निवासी गांव औरंगाबाद, थाना मुण्डकटी, जिला पलवल) के रूप में हुई।

लूट की गाड़ी और नकदी भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, कागजात तथा लूटे गए रुपयों में से 2,297 रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसमें पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबरें जानें –

मानसा में नशा विरोधी मुहिम चलाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *