Palwal: पुड़िया बनाकर बेच रहे थे गांजा, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, 400 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

पलवल, 8 अक्टूबर पलवल पुलिस का नशे के खिलाफ और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।इसी अभियान के तहत CIA पलवल की टीम…

पलवल

पलवल, 8 अक्टूबर

पलवल पुलिस का नशे के खिलाफ और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।इसी अभियान के तहत CIA पलवल की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर दो आरोपियों को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

400 ग्राम गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहन नगर स्थित एक मकान में गांजा बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ मकान पर दबिश दी। मौके से जसवंत पुत्र भगवान साह और दीपू पुत्र नंदकिशोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी मकान के अंदर गांजे की पुड़िया बनाकर लोगों को बेच रहे थे और इसी दौरान उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया।

नशा तस्करी पर नहीं बख्शेगी पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जसवंत के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पलवल पुलिस का साफ कहना है कि जिले में किसी भी कीमत पर नशे की बिक्री और सेवन को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति नशे की तस्करी या बिक्री में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें-

रीलबाजी पड़ी भारी, Gurugram Police ने हथियार दिखाने वालों पर कसा शिकंजा, 59 लोगों पर कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *