रीलबाजी पड़ी भारी, Gurugram Police ने हथियार दिखाने वालों पर कसा शिकंजा, 59 लोगों पर कार्रवाई

गुरुग्राम, 8 अक्टूबर गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों और आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाली रील बनाने वालों पर शिकंजा कस दिया है।…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 8 अक्टूबर

गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों और आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाली रील बनाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसी को लेकर 9 सितंबर 2026 को सिटी की सोशल मीडिया सेल ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया था। इसी ऑपरेशन के तहत सेल ने करीब 2000 सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले।जांच के दौरान सेल को हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े 42 अकाउंट, जबकि आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाले 17 अकाउंट मिले।

पुलिस ने अवैध हथियार किए बरामद, केस दर्ज

साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए लोगों को काबू किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई  रील और वीडियो डिलीट करवाए। कुछ मामलों में वीडियो में दिखाए गए अवैध हथियार भी पुलिस ने बरामद किए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिन वीडियो में दिखाए हथियारों के लाइसेंस वैध हैं, उन्हें रद्द करने की प्रक्रिया सेल ने शुरू कर दी है।

 पुलिस ने की लोगों की काउंसलिंग

गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित लोगों की काउंसलिंग भी की । सेल का कहना है कि हथियारों का प्रदर्शन करने वाली रील युवाओं को गलत दिशा में प्रभावित करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट, शेयर न करें। गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया पर निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी।

अन्य खबरें जानें-

Weather takes a turn in Haryana: 5 जिलों में आंधी-बारिश की अलर्ट, गर्मी के बीच राहत, किसानों की बढ़ी चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *