सीरिया, 1 अक्तूबर
सीरिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग एक ही कंपनी के कर्मचारी थे। जो काम करके वापिस घर लौट रहे थे।अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
दमिश्क में भी गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट
राजधानी दमिश्क में भी एक गैस पाइपलाइन में विस्फोट के चलते आग लग गई। जिसके चलते देश के तीन बड़े बिजली संयंत्र बंद हो गए।हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।प्रशासन द्वारा जांच जारी है।
सीरिया में पिछले 6 हफ्तों में गैस इंफ्रास्ट्रक्चर में यह तीसरा धमाका है। बिजली संयं6 बंद होने के कारण देश में बिजली संकट गहराने की आशंका है।
अन्य खबरें जानें –



