हांसी ,29 सितंबर
हांसी में सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अपनी मांगों को लेकर टकराव एक फिर सामने आया है। कर्मचारियों ने बताया कि वें अपनी मांगों का ज्ञापन लेकर DMC देने पहुंचे थे, लेकिन DMC ने ज्ञापन स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया।
DMC के खिलाफ की नारेबाजी
गुस्साए कर्मचारियों ने DMC के खिलाफ नारेबाजी की और कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से बातचीत की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। कर्मचारी अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन DMC को सौंपने पहुंचे थे। कर्मचारियों के अनुसार ज्ञापन लेने से इनकार किए जाने के बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
DMC कार्यालय के बाहर चिपकाया नोटिस
विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने DMC कार्यालय के गेट के बाहर एक नोटिस भी चिपका दिया। वहीं आज से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं नगर पालिका कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि DMC की ओर से बातचीत के लिए कर्मचारियों को नहीं बुलाया गया और उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी ।
अन्य खबरें जानें-
Ambala अनाज मंडी में बरसात से किसानों की फसल भीगी, तिरपाल के अभाव में बर्बाद हुई जीरी, फसल खरीद लेट



