Chandigarh में पुलिस की देर रात कार्रवाई, इंदिरा कॉलोनी में चलाया नशा तस्करी के खिलाफ सर्च ऑपरेशन

चंड़ीगढ, 29 सितंबर चंडीगढ के IT पार्क थाना पुलिस ने देर रात नशे तस्करी के खिलाफ एक्शन लेते हुए विशेष सर्च आपरेशन और एंटी ड्रग…

चंडीगढ

चंड़ीगढ, 29 सितंबर

चंडीगढ के IT पार्क थाना पुलिस ने देर रात नशे तस्करी के खिलाफ एक्शन लेते हुए विशेष सर्च आपरेशन और एंटी ड्रग अभियान चलाया। रात के करीब 3 बजे पुलिसकर्मियों ने इंदिरा कॉलोनी की झुग्गियों में पहुंचकर चेकिंग की।आने-जाने वाले लोगों को भी रोककर तलाशी ली गई और पूछताछ की गई। पुलिस के देर रात चले इस सर्च अभियान से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया गया है। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूरे इलाके की सघन चेकिंग की गई है।

पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुरे इलाके को खंगाला। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके में गश्त जारी रहेगी। नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यानी साफ है IT पार्क थाना पुलिस अब नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए रात के वक्त भी लगातार ऑपरेशन चला रही है।

अन्य खबरें जानें-

Sanitation workers in Hansi went on strike: DMC ने ज्ञापन नहीं लिया तो शुरू किया धरना, कार्यालय के बाहर चिपकाया नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *