वॉशिंगटन, 29 सितंबर
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टरवाद पर शिकंजा कसते हुए कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी Top 10 Most Wanted Fugitives की लिस्ट में शामिल कर लिया है। FBI ने गोल्डी बराड की जानकारी देने वाले को 10 लाख अमेरिकी डॉलर यानि कि करीब 8.3 करोड़ रूपये तक इनाम देने का ऐलान किया है। FBI एजेंसी ने उसे बहुत खतरनाक और हिंसक बताते हुए लोगों को उसके पास न जाने की सलाह दी है।
गोल्डी पर क्या है आरोप ?
FBI के अनुसार गोल्डी पर FBI जबरन वसूली, अपहरण , मर्डर, गोलीबारी औऱ ड्रग्स-हथियारों की तस्करी के आरोप हैं। इसी साल जुलाई में गोल्डी पर कैलिफोर्निया की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने फेडरल वारंट जारी किया था।
निज्जर हत्याकांड में भी जुडा नाम
कनाडा के सरे में 2023 में सिख मंदिर के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भी गोल्डी और लारेंस बिश्नोई का नाम जोड़ा गया था। निज्जर की टारगेटेड हत्या का आदेश भी इन दोनों ने दिया था।निज्जर हत्याकांड़ के बाद भारत औपर कनाड़ा के बीच राजनयिक विवाद हुआ था।
बता दें कि गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था और भारत में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड समेत कई मामलों में वांछित आरोपी है।
अन्य खबरें जानें-
World Heart Day पर चंड़ीगढ PGI के डॉक्टर ने बताई बड़ी वजह, क्यों बढ़ रहे युवाओं में हार्ट अटैक ?




