म्यांमार, 29 सितंबर
म्यांमार की सेना ने रखाइन प्रांत के बाजार के पास हवाई हमला किया। जिसमें 49 लोगों की मौत हो गई और 58 लोग घायल हो गए।जिस बाजार के पास हमला हुआ वहां पर विद्रोही संगठन अराकान आर्मी का नियंत्रण है।जिस समय हमला हुआ उस समय बाजार में भारी भीड़ थी। सेना की एयर स्ट्राइक के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हमले में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अराकान आर्मी ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
सेना की इस हवाई हमले के बाद अराकान आर्मी ने सुबह बयान जारी कर कहा कि जल्द ही हमले के खिलाफ कार्रवाई होगी।संगठन ने सेना पर आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई जानबूझकर लोगों को निशाना बनाकर की गई है।
म्यांमार में इस संकट की शुरूआत 1 फरवरी 2021 से हुई थी, जब सेना ने आंग सान सू की सरकार का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।अब लड़ाई तेज होने के बाद सेना ने कईं व्यापारिक रास्तों के आने-जाने का प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों को खाने –पीने की चीजों की कमी का भारी सामना करना पड़ रहा है।
अन्य खबरें जानें-
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़, 1 मिलियन डॉलर का रखा इनाम



