कलायत, 26 सितबंर
राज्य सरकार के लोक निर्माण और जनस्वास्थय मंत्री रणबीर गंगवा ने कलायत में स्थित PWD रेस्ट हाउस का दौरा कर वहां पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
17 अक्तूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प‘ पखवाड़ा
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प‘ पखवाड़ा 17 अक्टूबर तक लगातार चलाया जाएगा। मंत्री गंगवा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर नागरिक को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे राज्य में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
PWD प्रोजेक्ट्स का लिया फीडबैक
रेस्ट हाउस में प्रवास के दौरान मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से क्षेत्र की सड़कों और PWD की परियोजनाओं का फीडबैक भी लिया। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने पौधे में पानी डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। अगर हम आज पौधे लगाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण दे पाएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प‘ के रूप में मनाते हुए जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
अन्य खबरें जानें –
पूर्व PM मनमोहन सिंह की जयंती आज, PM मोदी से लेकर खरगे तक ने दी श्रद्धांजलि



