दिल्ली, 26 सितंबर
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर देशभर में उन्हे किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कईं अन्य कांग्रेस नेताओँ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने जनसेवा में कई वर्ष बिताए और समर्पण के साथ देश की सेवा की।”
कांग्रे, पार्टी के अध्यश्र मल्लिकार्जुन खडगे ने लिखा कि “विनम्रता, ईमानदारी और समझदारी मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व की पहचान थी। एक दूरदर्शी राजनेता के तौर पर उनके अहम आर्थिक सुधारों ने भारत की विकास की दिशा बदल दी, नए मौके पैदा किए और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।”
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लिखा, “एक कुशल अर्थशास्त्री एवं सफल राजनेता के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह जी ने भारत के विकास को असाधारण गति दी।”
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में पंजाब प्रांत में हुआ था जो अब पाकिस्तान में हैं। वें 1991 से 1996 तक देश के वित्त मंत्री रहे।22 मई 2004 को उन्होने देश के 14वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली और 2014 तक इश पद पर कार्य किया।26 दिसंबर 2024 को 92 साल की उम्र में दिल्ली में उनका निधन हो गया था।
अन्य खबरें जानें –
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਪਾਸਪੋਰਟ ਏਜੰਟ ਨੂੰ 20,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ



