Tarn Taran में अकाली दल की सरपंच के पति की गोलियां मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का मामला, गांव में दहशत

तरनतारन, 26 सितंबर पंजाब के तरनतारन जिले में गांव गग्गोबुआ में अकाली दल की महिला सरपंच के पति की गोलियां मारकर हत्या कर दी।मृतक की…

तरनतारन,

तरनतारन, 26 सितंबर

पंजाब के तरनतारन जिले में गांव गग्गोबुआ में अकाली दल की महिला सरपंच के पति की गोलियां मारकर हत्या कर दी।मृतक की पहचान नवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।

पुरानी रंजिश के तहत हुई हत्या

मिली जानकारी के अनुसार विवाद पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। नवप्रीत सिंह का गांव के ही सोनू कंडा के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। देर रात दोनों पक्षों में बहस तेज हो गई और सोनू कंड़ा ने घर के बाहर ही गोलियां चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नवप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने की आरोपियों की तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

अन्य खबरें जानें –

Kalayat PWD रेस्ट हाउस पहुंचे मंत्री रणबीर गंगवा, पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *