Sirsa में मनाई गई चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती, बेटे रणजीत चौटाला ने पिता देवीलाल को किया नमन, बोले-किसानों के मसीहा थे

सिरसा ,25 सितंबर सिरसा में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने परिवार संघ चौधरी देवी लाल की 113 जयंती मनाई है।…

सिरसाv

सिरसा ,25 सितंबर

सिरसा में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने परिवार संघ चौधरी देवी लाल की 113 जयंती मनाई है। देवीलाल के पुत्र चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपने पिता को पुष्प अर्पित कर नमन किया है। देवीलाल की पुत्रवधू इंदिरा सिहाग ने भी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। देवीलाल जयंती के कार्यक्रम में हजारों की सख्या में समर्थक मौजूद थे।

चौधरी देवी लाल के कारण ही राज्य में बुढ़ापा पेंशन हुई लागू

चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने हरियाणा के लोगों को देवीलाल के आदर्श पर चलने की प्रेरणा दी है । उन्होंने कहा कि देवीलाल ने हमेशा किसान सहित हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की है। देवीलाल के अभूतपूर्व प्रयास के बाद ही हरियाणा सहित अनेक राज्यों में बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी जो अब पूरे देश के लिए एक मॉडल बन चुकी है। उन्होंने कहा कि देवीलाल ने किसानों सहित हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई है।

चौधरी देवीलाल एक संघर्षशील व्यक्ति थे

उन्होंने कहा कि देवीलाल राजनीति की एक किताब है जिनसे देश भर के काफी नेताओं ने राजनीति सीखी है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल महल से नहीं आए थे किसान के घर चौधरी देवीलाल पैदा हुए थे, तपती धूप में तपकर नेता बने थे। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल संघर्षशील व्यक्ति थे। चौधरी देवीलाल जनता के बीच में ही रहते थे और जनता उनके दिल में रहती थी जिसकी बदौलत चौधरी देवीलाल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री भी बने थे। दो बार देश के उप प्रधानमंत्री भी बने थे।

किसानों के मसीहा थे देवीलाल

पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल के राजनीतिक जीवन और उनकी नीतियों को याद करते हुए कहा कि देवीलाल किसानों के मसीहा थे। उन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। रणजीत सिंह चौटाला के अनुसार, चौधरी देवीलाल ने किसानों के ट्रैक्टर को गड्डा घोषित करवाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया था। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। वह एक संघर्षशील नेता थे और हमेशा लोगों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे।

अन्य खबरें जानें –

Fazilka में घंटा घर चौक पर चौकीदार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी, वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *