Solan में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का बयान – हिमकेयर योजना ,आयुष्मान और सहारा योजना नहीं होगी बंद

सोलन,19 सितंबर हिमाचल प्रदेश के स्वास्थय मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर, आयुष्मान भारत और सहारा योजना बंद नहीं होगी।…

हिमाचल

सोलन,19 सितंबर

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थय मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर, आयुष्मान भारत और सहारा योजना बंद नहीं होगी। इनमें जो कमियां हैं, उन्हें दूर कर सुधार किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक करने के साथ जो कमियां हैं उन्हें दूर कर हजारों पदों को भरा जा रहा है।

जारी रहेगी हिमकेयर और आयुष्मान योजना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमकेयर और आयुष्मान योजना में प्रदेश सरकार बदलाव करने जा रही है उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में कुछ लोग फालतू में अपना नाम लिख देते हैं जिससे राज्य सरकार को कार्य करने में बाधा आती है।उन्होंने कहा कि अभियान के तहत इसको लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत भी हिमाचल प्रदेश में कार्य किया जा रहा है और जो पात्र लोग हैं उन्हें इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग अपने नाम ऐसे ही एंटर कर लेते हैं और जो पात्र लोग होते हैं वह इस योजना से वंचित रह जाते हैं।

योजनाओं को लेकर सरकार कर रही है लगातार काम

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान, हिमकेयर और सहारा योजना को लेकर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को भी इस बारे में उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे कि वह इन योजनाओं को लेकर धरातल पर कार्य करें।उन्होंने कहा कि देखने मे आया है कि 20000 का बिल 2 लाख से चार लाख तक पहुंच जाता है ऐसे में इन कमियों को दूर करने के लिए राज्य सरकार बेहतर तरीके से कार्य कर रही है और योजना का विस्तार कर रही है।

पंचायती स्तर पर मांगा जा रहा है डाटा

उन्होंने कहा कि अक्टूबर नवंबर तक राज्य सरकार की फ़ाइनिशियल कंडीशन ठीक हो जाएगी और देनदारियां भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हिमकेयर योजना को लेकर पंचायत स्तर से भी डेटा मांगा है। उन्होंने कहा कि जो पात्र व्यक्ति है उन लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए धरातल से लेकर कार्य किया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Grievance redressal meeting in Bhiwani; मंत्री राजेश नागर ने कहा- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *