नोएडा, 19 सितंबर
नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित GNIOT कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़ें पांच छात्रों पर कार चढा दी और मौके से फरार हो गया।इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एक के बाद एक छात्रों को मारी टक्कर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार आती है, बेकाबू होकर एक के बाद एक छात्रों को टक्कर मार देती है। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो जाता है।आसपास के लोगों ने तुरंत छात्रों की मदद की और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया ,जहां एख छात्र में पैर में चोट लगी है और बाकि छात्र घायल बताए जा रहें हैं।
पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना की जानकारी मौके पर पुलिस को दी गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार का नंबर और चालक की पहचान हो सके।
अन्य खबरें जानें –


