Police crack down on snatchers in Chandigarh:3 घंटे में पकड़े दोनों आरोपी, बाइक जब्त,ISBT-43 के पास हुई थी वारदात

चंडीगढ़, 19 सितंबर चंडीगढ सेक्टर-43 ISBT  के पास देर शाम एक युवती से पर्स छीनकर दो युवक बाइक पर मौके से फरार हो गए। वारदात…

चंडीगढ

चंडीगढ़, 19 सितंबर

चंडीगढ सेक्टर-43 ISBT  के पास देर शाम एक युवती से पर्स छीनकर दो युवक बाइक पर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं औऱ आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों आरोपी खरड और मोहाली के बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचाना मनीष और आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

अन्य खबरें जानें –

‘iPhone Langar’ held in Chandigarh : 22 सितंबर को मुफ्त में मिलेंगे iPhone 17, जानिए कैसा मिलेगा iPhone

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *