चंडीगढ, 19 सितंबर
हर किसी ने हलवा-पूरी के लंगर के बारे में सुना होगा ,लेकिन अब चंडीगढ में iPhone का लंगर लगने जा रहा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, चंडीगढ के सेक्टर 22 में iPhone का लंगर 22 सितंबर को लगने जा रहा है। जो अमृतसर के कारोबारी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर त्रेहन उर्फ ‘राजा डी किंग’ लगाने जा रहे हैं।
22 सितंबर को चंडीगढ में लगेगा लंगर
iPhone का लंगर 22 सितंबर को चंडीगढ के सेक्टर 22 में लगेगा। विजेताओं का चयन लकी ड्रा द्वारा मीडिया के सामने किया जाएगा। लंगर में iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल ही विजेताओं को बांटे जाएंगे।
जीरकपुर और पंचकूला में भी लगेगा लंगर
‘राजा डी किंग’ ने मीडिया को बताया कि 22 सितंबर को पहले चरण के अंतर्गत 10 iPhone बांटे जाएंगे। iPhone लंगर की अगली घोषणा 5 अक्तूबर को होगी। iPhone का लंगर कुल 12 शहरों में लगाया जाएगा। जीरकपुर और पंचकूला में भी iPhone बांटने की योजना है।
iPhone के लिए रोज लिखना होगा ‘जय माता दी‘
इसके लिए व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप में शामिल लोगों को रोज ‘जय माता दी’ लिखना होगा।अगर कोई व्यक्ति एक दिन ‘जय माता दी’ लिखना भूल जाता है,तो वह दूसरे दिन दो बार ‘जय माता दी’ लिख सकता है। टीम इस पर लगातार निगरानी रख रही है।
पहले भी लगा चुके हैं लंगर
राकेश त्रेहान ‘राजा डी किंग’ इससे पहले भी 5 सितंबर को मोहाली में पैसों का लंगर लगा चुके हैं। मोहाली के फेज-3B1 में भी ‘जय माता दी’ बोलने पर पैसों का लंगर लगाया था।अगस्त में चंडीगढ के सेक्टर 8 में लोगों को 500 रूपये औऱ बर्गर और कोल्ड ड्रिंक का लंगर लगाया था।
अन्य खबरें जानें –



