Women’s Asia Cup 2026 : म्हारी छोरियों ने फिर रचा इतिहास, फाइनल में श्रीलंका की टीम को 84 रनों से हराकर 8वीं बार खिताब किया अपने नाम

दुबई , 14 सितंबर महिला एशिया कप 2026 का खिताब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया है।भारतीय टीम ने श्रीलंका को फाइनल…

एशिया कप

दुबई , 14 सितंबर

महिला एशिया कप 2026 का खिताब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया है।भारतीय टीम ने श्रीलंका को फाइनल में 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 111 रन पर ही आलआउट हो गई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इसी जीत के साथ 8वीं बार खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इसी जीत के साथ ही पिछले संस्करण में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी लिया।

शेफाली-मंधाना की जोड़ी ने रखी जीत की नींव

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी टीम के दोनों ओपनर्स स्मृति मंथाना औऱ शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलवाई। दोनों ने 129 रनों की साझेदारी की ,जो महिला एशिया कप की हिस्ट्री में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई।शेफाली ने सिर्फ  24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया औऱ एशिया कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली क्रिकेटर बनी। स्मृति मंथाना ने 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम

लक्ष्य की पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में एक विकेट की सफलता अपने नाम की।श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू में और विश्मी ने पारी संभाली।लेकिन अट्टापट्टू के आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी बिखर गई।श्री चरणी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। दीप्ति ने 3 विकेट लेकर श्रीलंका की टीम की कमर तोड़ दी।

भारतीय टीम की इस जीत में शेफाली और मंधाना की रिकॉर्ड साझेदारी के बाद चरणी और दीप्ति की शानदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। इस तरह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने महिला क्रिकेट में एक बार फिर एशिया पर अपना दबदबा कायम कर लिया।

अन्य खबरें जानें –

Ganesh Chaturthi 2026: आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा , 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *