Faridabad में स्कूल के गेट के बाहर कूड़े के ढेर, नालियों में गंदगी, बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा

फरीदाबाद ,12सितंबर फरीदाबाद के बल्लभगढ़-तिगांव रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, चावला कॉलोनी के बाहर सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है।स्कूल के मुख्य…

फरीदाबाद

फरीदाबाद ,12सितंबर

फरीदाबाद के बल्लभगढ़-तिगांव रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, चावला कॉलोनी के बाहर सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है।स्कूल के मुख्य गेट के सामने ही कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्कूल के आसपास की नालियों में भी कूडे ढेर से गंदगी भरी हुई है। जिसके चलते स्कूल में आने वाले छात्रों , टीचर्स और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्कूल के गेट के ठीक सामने इस तरह गंदगी का अंबार लगा होना बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। इन दिनों क्षेत्र में डेंगू और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में स्कूल के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना बेहद जरूरी है।गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी। हालांकि अब सफाई कर्मचारियों का धरना समाप्त हो चुका है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि स्कूल के आसपास सफाई व्यवस्था कब तक दुरुस्त होती है और बच्चों को गंदगी से राहत मिलती है।

अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *