सोनीपत, 12 सितंबर
सोनीपत के गांव दातौली में शुक्रवार को हरियाणा पुलिस से रिटायर 60 वर्षीय पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी की पहचान जय सिंह के रुप में हुई है। मृतक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते हूी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
म़ृतक के पासस से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।जिसमे गांव के ही एक व्यक्ति से 22 लाख रूपए नहीं मिलने और मारपीट के झूठे केस में फंसाने की घमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक पुलिसकर्मी दो साल पहले ही ESI के पद से रिटायर हुए थे।रिटायर के बाद वह गांव में खेतीबाडी करते थे। मृतक के परिवार में उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मजदूरी करता है औऱ छोटा बेटा दमकल विभाग में काम करता है।घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि जब जय सिंह रुपए मांगने संबंधित व्यक्ति के घर गए तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। नोट में इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।
पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें जानें –



