रादौर,12 सितंबर
कृषि मंत्री राणा शनिवार को रादौर के वार्ड नंबर 13 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर में 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र बनने से गरीब व जरूरतमंद लोगों को विवाह-शादी सहित सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिलेगी। इस दौरान मंत्री ने शहरवासियों से सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोग सड़कों पर कचरा न फैलाएं और फल-सब्जियों के छिलके डस्टबिन में डालें। जनता के सहयोग से ही रादौर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकता है।
अन्य खबरें जानें –



