Bhiwani में कांग्रेस का 13 सितंबर को होगा सम्मेलन,दीपेंद्र हुड्डा होंगे मुख्य अतिथि, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

भिवानी, 10 सितंबर भिवानी में आगामी 13 सितंबर को स्थानीय हुड्डा पार्क के सामने आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को…

भिवानी

भिवानी, 10 सितंबर

भिवानी में आगामी 13 सितंबर को स्थानीय हुड्डा पार्क के सामने आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने की। इस दौरान शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि 13 सितंबर को आयोजित होने वाला ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और यह भिवानी में संगठन की मजबूती का नया अध्याय लिखेगाउन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को इस सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दें।

सम्मेलन में रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री राव दान सिंह, बादली से विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल तथा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी बतौर अति विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी करेंगे।

अन्य खबरें जानें –

Kaithal के फतेहपुर गांव में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला,CIA-1 ने 5 आरोपियों को किया काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *