Kaithal के फतेहपुर गांव में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला,CIA-1 ने 5 आरोपियों को किया काबू

कैथल, 10 सितंबर कैथल के फतेहपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में…

कैथल

कैथल, 10 सितंबर

कैथल के फतेहपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में CIA -1 प्रभारी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को काबू कर लिया है।ASI गुलाब ने जानकारी देते हुए बताया की मोहन लाल उर्फ मोनू निवासी फतेहपुर की शिकायत अनुसार  6 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार सहित घर पर मौजूद था।

इसी दौरान पुरानी कहासुनी की रंजिश को लेकर आरोपियों ने कथित तौर पर एकजुट होकर उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। हमले में शिकायतकर्ता, उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। आरोपियों द्वारा गली में खड़ी मोटरसाइकिल तथा बिजली मीटर को भी क्षतिग्रस्त करने और जाते समय जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए।

जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच दौरान आरोपी गौरव उर्फ विक्की, रिंकू, दीपक उर्फ दीपू, विजय, साहिल निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को निशानदेही के लिए फतेहपुर ले जाया गया। कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

पानीपत में श्रमिक की 70 किलो ड्रम उठाने से आंत फटी, मौत, फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *