यमुनानगर में 35वें दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार की बर्खास्तगी की धमकी बेअसर

यमुनानगर, 9 सितंबर सफाई और अग्नि शमन कर्मचारियों की हड़ताल आज 35वें दिन भी जारी है। सरकार एक तरफ विभिन्न कर्मचारी नेताओं को नौकरी से…

यमुनानगर

यमुनानगर, 9 सितंबर

सफाई और अग्नि शमन कर्मचारियों की हड़ताल आज 35वें दिन भी जारी है। सरकार एक तरफ विभिन्न कर्मचारी नेताओं को नौकरी से बर्खास्त कर रही है, ड्यूटी पर लौटने की चेतावनी दे रही है। इसी बीच सर्व  कर्मचारी संघ हरियाणा और नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री यमुनानगर पहुंचे। जहां उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की कर्मचारी टर्मिनेशन और मुकदमे  दर्ज करने से घबराने वाले नहीं है। कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पदों पर भर्ती करने तक यह हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में चुनाव से पहले बीजेपी ने लिखित रूप से सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया।

आज सरकार के नुमाइंदे कहते हैं कि कानूनी अड़चन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 48 विधायकों के बहुमत से सरकार बनी है, कोई कानूनी अर्चन है तो नया कानून बनाकर विधानसभा में उसे पास करवा कर कर्मचारियों को पक्का किया जा सकता है। लेकिन सरकार इन्हें पक्का करने की बजाय कर्मचारियों पर उत्पीड़न की कार्रवाई करके उन्हें दबाना चाहती है। लेकिन कर्मचारी ना डरने वाला है ना झुकने वाला है।

सरकार महिला एवं पुरुष कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है उन्हें जेल में डाला जा रहा है। मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं, इससे  कर्मचारी डरने वाला नहीं, बल्कि कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए रोहित व कुलदीप  के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाने और उनके परिजनों को नौकरी दिए जाने साथ ही कच्चे कर्मचारियों और पैरोल के कर्मचारियों को पक्का किए जाने की मांग तक यह आंदोलन जारी रहने का रखने का आह्वान किया।

 अन्य खबरें जानें-

रेवाडी में चार साल की मासूम से हैवानियत, पड़ोसी पर आरोप, आरोपी फरार, पुलिस ने केस किया दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *