देर रात झज्जर में हाईवोल्टेज ड्रामा, कूड़ा उठाने गई टीम पर फेंका कूड़ा, JCB पर चढ़ी महिलाएं, 50 कर्मचारी हिरासत में

झज्जर,  9 सितंबर झज्जर शहर में हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव एक बार फिर सामने आया। देर रात प्रशासन…

झज्जर High-voltage drama in Jhajjar late at night: garbage thrown at a waste-collection team; 50 employees detained.

झज्जर,  9 सितंबर

झज्जर शहर में हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव एक बार फिर सामने आया। देर रात प्रशासन की ओर से पुलिस बल की मौजूदगी में सफाई अभियान चलाया गया। जैसे ही प्रशासन की टीम कूड़ा उठाने के लिए मौके पर पहुंची, हड़ताली सफाई कर्मचारी विरोध में उतर आए और कार्रवाई का जमकर विरोध किया।

हड़ताली कर्मचारियों ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कूड़ा उठाने का विरोध किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी प्रशासन और पुलिस की ओर कूड़ा फेंकते हुए भी नजर आए। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब कूड़ा उठाने से रोकने के लिए एक महिला सफाई कर्मचारी मशीन पर ही चढ़ गई।

मौके पर कई घंटों तक हंगामा चलता रहा। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विरोध जारी रहने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को मौके से हटाया और करीब 50 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लेने के दौरान पुलिस और सफाई कर्मचारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। इसके चलते मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रशासन की ओर से रात के समय चलाए गए सफाई अभियान और कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लेकर अब मामला और गरमा गया है।

हड़ताली सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के बीच प्रशासन द्वारा इस तरह सफाई अभियान चलाना उनके आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास है। वहीं, प्रशासन की कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में भी रोष बढ़ता दिखाई दे रहा है।देर रात तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।

 अन्य खबरें जानें-

Delhi Cylinder Blast:दिल्ली के ओखला फेज-1 में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत और 3 लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *