दिल्ली, 9 सितंबर
दिल्ली के ओखला फेज-1 में सुबह सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यग हादसा गोदाम के पास ट्रक से सिलेंडर उतारते समय हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट से धमाका इतना तेज हुआ कि आसपास की कईं फैक्ट्रियों के बिल्ड़िंग के शीशे टूट गए।
ब्लास्ट की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एख व्यक्ति की मौत हो गई है ,जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक से सिलेंडर उतारे जा रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग हादसे के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।
अन्य खबरें जानें-
Earthquake : जम्मू-कश्मीर और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं



