पलवल पहुचे CM सैनी,विधायक की मां के निधन पर दी श्रद्धांजलि, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर कहा- 1-2 दिन में हड़ताल खत्म

पलवल, 9 सितंबर                                 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होडल  क्षेत्र के विधायक हरेंद्र राम रतन के आवास पर शोक  व्यक्त करने के लिए पहुंचे।होडल …

पलवल

पलवल, 9 सितंबर                                

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होडल  क्षेत्र के विधायक हरेंद्र राम रतन के आवास पर शोक  व्यक्त करने के लिए पहुंचे।होडल  क्षेत्र के विधायक हरेंद्र राम रतन की माताजी गिर्राजो देवी का देहांत हो गया है।  जिसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी हेलीकॉप्टर से होडल पहुंचे और उसके बाद हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे हरेंद्र राम रतन के आवास पर पहुंच कर गिर्राजो देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया ।

उसके बाद मुख्यमंत्री विधायक हरेंद्र राम रतन और उनके पिता पूर्व विधायक रामरतन से भी मिलकर परिवार को सांत्वना दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा पार्टी विधायक हरेंद्र के साथ खड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेंद्र की माताजी गिर्राजो देवी एक बहुत बड़ी तपस्विनी महिला थी ,जिन्होंने एक परिवार में दो-दो विधायक दिए और हरेंद्र के पिताजी राम रतन भी होडल से विधायक रहे हैं। जिन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए विकास कार्य  कराए आज उसी का परिणाम है जो यह परिवार राजनीति में सक्रिय है ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को लेकर कहां की एक महीने से हरियाणा प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं और कुछ सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। कुछ कर्मचारी अभी हड़ताल पर हैं जिनसे लगातार बातचीत की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी उनके परिवार का हिस्सा है और वह उनके साथ खड़े हैं जो उनकी मांगे हैं उन मांगों को पूरा किया जाएगा।

सफाई कर्मचारियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हरियाणा मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार सफाई कर्मचारियों से बातचीत चल रही है और एक-दो दिन के अंदर सभी सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट आएंगे । क्योंकि, सफाई कर्मचारी एक समाज का एक अहम हिस्सा है । क्योंकि बिना सफाई कर्मचारियों के गली मोहल्ले गांव और शहरों की साफ सफाई नहीं की जा सकती। साफ सफाई में सफाई कर्मियों का अहम योगदान होता है और वह सभी से अपील करते हैं कि जो भी उनकी मांगे सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।

 अन्य खबरें जानें-

पंजाब पुलिस द्वारा 10वीं उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति बैठक की मेजबानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *