दिल्ली, 6 नवंबर
दिल्ली- NCR में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। जिसे देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने GRAP-3 लागू कर दिया। राजधानी दिल्ली AQI 382 में पहुंच चुका है। जिसके बाद यह फैंसला लिया गया। कईं क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया, जिसके चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक
GRAP-3 के लागू होने के बाद दिल्ली- NCR में निर्माण कार्य और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। हालांकि रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, रक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी परियोजनाओं को निर्धारित प्रदूषण नियंत्रण नियमों के पालन के साथ छूट दी गई है।
NCR में पुराने वाहनों पर बैन
दिल्ली के साथ गुरूग्राम, फरीदाबाद व गाजियाबाद और NCR में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल इंजन वाले चार पहिया वाहनों को पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा दिल्ली में अंतरराज्यीय डीजल बसों के संचालन और प्रवेश पर भी पाबंदियां लागू की गई हैं।
कंपनियों को WFH की सलाह
प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों को प्रदूशण से बचाने के लिए पांचवीं क्लास तक के बच्चों को हाईब्रिड मोड में पढ़ाई कराने के निर्देश दिए गए है। बच्चों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कक्षाएं संचालित की जा सकती है। कंपनियों को भी अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था अपनाने की सलाह दी गई है।
दिल्ली का AQI बेहद खराब
GRAP-3 में आपातकालीन सेवाएं छोड़कर डीजल जरनेटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है।दिल्ली के कईं इलाकों में AQI बेहद खराब स्तर में पहुंच गया है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 301 से 400 के बीच AQI बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
अन्य खबरें जानें-
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी



