करनाल में किसानों का प्रदर्शन, गन्ने का भाव औऱ दूध के दाम बढ़ाने की मांग , पिहोवा में 10 सितंबर को महापंचायत

करनाल , 2 सितंबर करनाल में आज किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे। किसानों ने सरकार के सामने धान खरीद से लेकर…

करनाल

करनाल , 2 सितंबर

करनाल में आज किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे। किसानों ने सरकार के सामने धान खरीद से लेकर गन्ने और दूध के दाम बढ़ाने तक कई मांगें रखी हैं।किसानों की मांग है कि धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े।

वहीं धान में मॉश्चर की सीमा 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की मांग भी उठाई गई है।किसानों ने दूध के दाम बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि पशुओं के चारे और खासकर खल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में दूध का उचित भाव मिलना चाहिए। साथ ही नकली दूध की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की गई, वहीं ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल खोलने की मांग की गई है, ताकि जिन किसानों की फसल का पंजीकरण पोर्टल पर नहीं हो पाया है, उन्हें भी रजिस्ट्रेशन का मौका मिल सके।

इसके अलावा किसानों ने गन्ने का भाव 650 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी सरकार के सामने रखी।किसानों ने ऐलान किया है कि 10 सितंबर को पिहोवा में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें किसान संगठनों के बड़े नेता और किसान बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि महापंचायत में किसानों की मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

अन्य खबरें जानें –

यमुनानगर में जन्माष्टमी की धूम, 4 सितंबर को सौभाग्य रिसोर्ट में रात 12 बजे तक चलेंगे कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *