हिसार में राहुल गांधी पर केस के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन ,सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, BJP सरकार के खिलाफ नारेबाजी

हिसार , 1 सितंबर हिसार में जिला ग्रामीण प्रधान बृजलाल की अध्यक्षता में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर…

हिसार

हिसार , 1 सितंबर

हिसार में जिला ग्रामीण प्रधान बृजलाल की अध्यक्षता में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर हिसार में रोड पर जमकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें हिसार के सैंकडो काग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

इस दौरान सभी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और सभी एक होकर हाथों में तख्ती लेते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से निकलकर हिसार छोटू राम चौक पर पहुचे और BJP सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला ग्रामीण प्रधान बृजलाल ने कहा कि भाजपा सरकार हर आदमी की आवाज मुकदमे दर्ज करके दबाना चाहती है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का अपमान किया है।RSS के लोग आम जन की आवाज को दबाना चाहते है। आने वाले समय में कांग्रेस की केंद्र में सरकार बनेगी।

अन्य खबरें जानें –         

राहुल गांधी पर केस दर्ज, यमुनानगर में कांग्रेस का सड़कों पर प्रदर्शन ,बोले – सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *