Weather Update: MP-UP में बाढ़ से हालात गंभीर, हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में उमस

दिल्ली, 31 अगस्त देश के कई राज्यों में मानसून का असर अलग-अलग देखने को मिल रहा है।मध्य प्रदेश और UP के कईं इलाकों में बारिश…

मानसून

दिल्ली, 31 अगस्त

देश के कई राज्यों में मानसून का असर अलग-अलग देखने को मिल रहा है।मध्य प्रदेश और UP के कईं इलाकों में बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने हिमाचल और उतराखंड में भी अलर्ट जारी किया है।बिहार के कईं स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने से गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात

मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते कईं जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।नदियां उफान पर होने से आसपास के इलाकों में पानी भर गया। कईं घरों में मलबा और कीचड़ जमा हो गया। कई जगह बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।बचाव अभियान के दौरान दो हेलिकॉप्टर और SDRF की टीमों की मदद से करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

UP के 58 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP में भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग ने 58 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सुल्तानपुर और अमेठी में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

बिहार में 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का आरेंज का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन इलाकों मे आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।नेपाल में बाढ़ के बाद कोसी और गंडक बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बिहार के कई गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ा हुआ है।

हिमाचल में 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा में देर रात भारी बारिश हुई।मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।शिमला के खलीणी इलाके में एक बड़ा पेड़ दो कारों पर गिर गया।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

उतराखंड़ में लगातार जारी बारिश के चलते देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।टिहरी समेत सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। खराब मौसम को देखते हुए देहरादून, नैनीताल, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।राज्य में फिलहाल 78 सड़कें बंद हैं।

पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी और उमस से लोग परेशान

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने के कारण गर्मी और उमस बनी हुई है। चंडीगढ़ में आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। पंजाब में सबसे अधिक 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया। हिमाचल में बारिश के कारण सुखना लेक का जलस्तर बढ़कर 1162.95 फीट पहुंच गया। इसके बाद पहली बार झील का एक रेडियल गेट खोला गया।

हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना

हरियाणा में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर हैं। मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।रविवार को राज्य में सबसे अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार में दर्ज किया गया।

अन्य खबरें जानें –

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बढ़ा H1N1 का खतरा, अस्पतालों में तैयार किए जा रहे अलग वार्ड

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *