Grand Canyon Flood: ग्रैंड कैन्यन में भीषण बाढ़ से तबाही, 20 से ज्यादा लोग लापता, 62 का रेस्क्यू

अमेरिका , 31 अगस्त अमेरिका के एरिजोना स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई, जिसने तबाही मचा…

अमेरिका

अमेरिका , 31 अगस्त

अमेरिका के एरिजोना स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई, जिसने तबाही मचा दी।तेज बहाव के साथ मलबा आने के बाद कईं पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गए।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार 20 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। वहीं बचाव दल ने करीबन 62 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।प्रशासन द्वारा राहत एंव बचाव कार्य लगातार जारी है।

कई पैदल पुल बह गए

अचानक आई बाढ़ के चलते ब्राइट एंजेल क्रीक पर बने कईं पैदल पुलों को नुकसान हुआ है। कछ पुल पानी के तेज बहाव में बह गए।

बाढ़ के बाद सामने आए वीडियो में कीचड़ और मलबे से भरा पानी तेज रफ्तार से रास्तों और पुलों के नीचे से बहता नजर आया। पानी के तेज बहाव ने क्रीक के तल को भी चौड़ा कर दिया है।

कैंपग्राउंड से लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला

ब्राइट एंजेल कैंपग्राउंड में मौजूद लोगों ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद उनके साथ करीब 50 अन्य हाइकर्स ने क्रीक का जलस्तर तेजी से बढ़ते देखा। कुछ देर बाद मलबा बहने लगा और हालात बिगड़ गए।बाद में उनके समूह को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इससे उनकी यात्रा तय समय से दो दिन पहले ही खत्म हो गई।

अधिकारियों ने फैंटम रैंच इलाके से भी 60 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। यह इलाका हाइकर्स और राफ्टिंग करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है।

कई इलाकों में आवाजाही पर रोक

बाढ़ के बाद ब्राइट एंजेल कैंपग्राउंड, फैंटम रैंच और नॉर्थ काइबाब ट्रेल के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है। कोलोराडो नदी पर राफ्टिंग ट्रिप भी फिलहाल रोक दी गई हैं।अधिकारियों ने कुछ रात में ठहरने वाली सुविधाओं को भी बंद रखने का फैसला किया है।

लापता लोगों की तलाश जारी

नेशनल पार्क सर्विस एरिजोना के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने और लापता लोगों की तलाश में जुटी है।पार्क प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रभावित क्षेत्र में मौजूद किसी हाइकर या कैंपर के बारे में जानकारी है और उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो वह तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दे।

अन्य खबरें जानें –

Weather Update: MP-UP में बाढ़ से हालात गंभीर, हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में उमस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *