फिरोजपुर केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन पर भावुक माहौल, बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं जेल, भाइयों को बांधी राखी

फिरोजपुर, 28 अगस्त फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर भावुक माहौल देखने को मिला। जेल में बंद अपने भाइयों को राखी…

फिरोजपुर

फिरोजपुर, 28 अगस्त

फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर भावुक माहौल देखने को मिला। जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे भविष्य की कामना की।इस दौरान भाई-बहन के बीच प्यार और भावनाओं का खूबसूरत नजारा देखने को मिला।

कई बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। बहनों ने भाइयों को राखी बांधने के साथ उन्हें मिठाई खिलाई और इस पवित्र रिश्ते की खुशियां साझा कीं।जेल प्रशासन की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए थे जो बहाने अपने भाई को राखी बांधने के लिए आ रही है।

राखी बांधने पहुंची बहनों ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें अपने भाई से मिलने और उसकी कलाई पर राखी बांधने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि भले ही उनका भाई इस समय जेल के अंदर बंद है, लेकिन उनके लिए वह आज भी उतना ही खास है। उन्होंने अपने भाई की खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि उनकी यही प्रार्थना है कि अगले साल तक उनका भाई जेल से बाहर हो और वह अपने घर में उसे राखी बांध सकें।

 अन्य खबरें जानें –

लुधियाना में चांदी की चेन मुट्ठी में छिपाकर ले उड़े ठग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *