लुधियाना में चांदी की चेन मुट्ठी में छिपाकर ले उड़े ठग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना, 27 अगस्त लुधियाना के हलका पूर्वी इलाके में सुनार की दुकान को दो नौसरबाजों ने अपना निशाना बना लिया। दोनों आरोपी ग्राहक बनकर दुकान…

लुधियाना

लुधियाना, 27 अगस्त

लुधियाना के हलका पूर्वी इलाके में सुनार की दुकान को दो नौसरबाजों ने अपना निशाना बना लिया। दोनों आरोपी ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और दुकानदार से चांदी के ब्रेसलेट और चेन दिखाने की मांग की।दुकानदार ने करीब 8 से 10 चांदी के ब्रेसलेट और चेन उनके सामने रखे। इसी दौरान एक नौसरबाज ने बेहद शातिर तरीके से एक चांदी की चेन अपनी मुट्ठी में छिपा ली और मौका पाकर दुकान से फरार हो गया।

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों की हरकत साफ दिखाई दे रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं, दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर इंसाफ दिलाने की मांग की है।

 अन्य खबरें जानें –

पटियाला केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन का त्योहार, 500-600 राखियां बंधने की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *