पलवल, 27 अगस्त
पलवल में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी काम करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना मुंडकटी में आयोजित शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों को दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना मुंडकटी से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैंत्रिपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना का औचक निरिक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लंबित मामलों व जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 30 दिनों से अधिक लंबित चोट के मामलों, 60 दिनों से अधिक लंबित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों और 45 दिनों से अधिक लंबित ITSO मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का न्यायबद्ध व समय पर निपटारा सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने अन-इन्वेस्टिगेटेड मामलों के प्रतिशत में कमी लाने, आगे की जांच व SC-ST मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने, पार्ट बी के निस्तारण को 15 प्रतिशत से कम रखने तथा धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाने को सुव्यवस्थित रखने, जब्त केस प्रॉपर्टी जैसे अवैध शराब व वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने, CCTV कैमरों की कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुराने व आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व पुरानी बंद करने तथा ERV व राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेवार पुलिस अधिकारियों की जवाब देही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। आज आयोजित शिविर में 7 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुडी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य खबरें जानें –
हरियाणा में BKU ने गन्ना रेट और धान खरीद को लेकर किया ऐलान, 3 सितंबर को होगी प्रदेश स्तरीय महापंचायत



