Haryana Roadways Free Service:भिवानी बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, लोकल रूट पर चलेंगी ज्यादा बसें, पुलिस अलर्ट

भिवानी, 27 अगस्त रक्षाबंधन के पर्व को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई है। 27 अगस्त दोपहर 12 बजे…

भिवानी

भिवानी, 27 अगस्त

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई है। 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए रोडवेज बस सेवा निशुल्क रहेगी। इसे लेकर भिवानी बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है और रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं।

रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। रोडवेज प्रधान ने बताया कि 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले 15 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क बस सेवा दी जाएगी।

रोडवेज प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक लोकल रूटों पर बसें चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस रूट पर अतिरिक्त बस की जरूरत होगी, वहां अंतरराज्यीय रूट की बसों को अस्थायी रूप से लोकल रूट पर लगाया जाएगा।दीपक कुंडू ने निजी बस संचालकों से भी अपील की कि वे निर्धारित समय पर अपनी बसों का संचालन करें, ताकि बस स्टैंड पर अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।

रोडवेज प्रधान दीपक कुंडू ने बताया कि महिलाओं और उनके साथ यात्रा कर रहे 15 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। किसी भी महिला को असुविधा न हो, इसके लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर आया। पुलिस की ओर से भीड़भाड़ वाले इलाकों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि जेब कटने और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोका जा सके।रोडवेज प्रधान ने महिलाओं से अपील की कि भीड़ के दौरान अपने कीमती सामान और सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

यदि किसी यात्री का सामान गुम होता है तो बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।यात्रियों ने सरकार की इस पहल को महिलाओं के लिए अच्छी सुविधा बताया। यात्रियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर निशुल्क बस सेवा मिलने से बहनों को अपने भाइयों के पास जाने में काफी मदद मिल रही है।

हालांकि, यात्रियों ने यह भी माना कि निशुल्क यात्रा के चलते बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ी है, जिससे कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कुल मिलाकर रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रोडवेज और पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लगातार व्यवस्था में जुटा हुआ है।

अन्य खबरें जानें –

पलवल पुलिस अधीक्षक ने खुला दरबार लगाकर लोगों की सुनी शिकायतें, लंबित मामलों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *