अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत 5 ब्लैकमेलर गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और एक वाहन किया बरामद

अंबाला ,25 अगस्त अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया…

अंबाला

अंबाला ,25 अगस्त

अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर उनके साथ मारपीट कर परिजनों से पैसे की मांग करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और एक वाहन भी बरामद किया है।

मामला 17 अगस्त का है, जब महेश नगर निवासी एक व्यक्ति ने पड़ाव थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह एक महिला मित्र से मिलने के लिए एक कमरे में गया था। इसी दौरान कमरे में पहले से मौजूद कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गए और उसे वापस घर भेजने के एवज में उसके परिजनों से मोटी रकम की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जांच के दौरान हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले का मुख्य आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जिसे एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इस तरह की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा सके।पुलिस ने अब तक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नकदी और एक वाहन बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने इससे पहले कितने लोगों को इसी तरीके से अपना शिकार बनाया है।

 अन्य खबरें जानें-

संगरूर में गैंगवार, बदमाशों के एक गुट ने दूसरे गुट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *