संगरूर,25 अगस्त
बीती रात संगरूर में बदमाशों के एक गुट ने दूसरे गुट पर फायरिंग की। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।यह घटनासंगरूर में नानकियाना साहिब चौक के पास फरीद नगर गली नंबर 2 के बाहर हुई। CCTV कैमरे में हुई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग करने वाले गुट में पांच से छह बदमाश दिखाई दे रहे हैं, जो गाड़ी में आए दूसरे गुट पर फायरिंग कर रहे हैं।
इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि रात में एक-दो बार ज़ोरदार आवाज़ सुनाई दी थी,लेकिन जब कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो कुछ नहीं मिला, शायद तब तक वे जा चुके थे।लोगों ने कहा कि इलाके में डर का माहौल है। पुलिस ने अपील है कि आरोपियों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार किया जाए।
अन्य खबरें जानें-
रूपनगर-मनाली नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच टक्कर, कोई जनहानि नहीं



