झज्जर में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने अभय चौटाला पर साधा निशाना,कहा- परिवार को अच्छे मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाना चाहिए

झज्जर,25 अगस्त झज्जर में कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने एक बार फिर इनेलो नेता अभय चौटाला पर…

झज्जर

झज्जर,25 अगस्त

झज्जर में कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने एक बार फिर इनेलो नेता अभय चौटाला पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पार्टी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए दोनों नेताओं को अच्छा नेता बताया और कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कुलदीप वत्स ने तंज कसते हुए कहा कि उनके परिवार को चाहिए कि अभय चौटाला का किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाएं। वत्स ने आरोप लगाया कि अभय चौटाला के हर कार्यक्रम में दहशतगर्दी की झलक दिखाई देती है।उन्होंने झज्जर में अभय चौटाला के हालिया कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि सम्मान स्वरूप पहनाई जाने वाली मालाओं को भी अभय चौटाला ने पहनने से गुरेज किया और हाथ में झपट्टा मारकर मालाएं लेते दिखाई दिए।

कुलदीप वत्स ने कहा कि अभय चौटाला अपने हर संबोधन में किसी न किसी का इलाज करने की बात करते हैं, लेकिन जनता इन लोगों का पहले ही परमानेंट इलाज कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष द्वारा दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि दीपेंद्र हुड्डा ने ऐसी कोई बात कही हो तो साबित करें मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। कुलदीप वत्स ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।

 अन्य खबरें जानें-

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत 5 ब्लैकमेलर गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और एक वाहन किया बरामद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *